शंभू बॉर्डर पर फिर किसान-पुलिस आमने-सामने

0
download (86)

शंभू बॉर्डर पर फिर किसान-पुलिस आमने-सामने———-पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का आज (14 फरवरी) दूसरा दिन है। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिशें जारी हैं। दिल्ली बॉर्डर पर आज भी जाम की स्थिति है। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हर हाल में दिल्ली तक जाएंगे।

वहीं, हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है। यह पाबंदी अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में लागू रहेगी।

13 फरवरी को किसानों ने पंजाब से हरियाणा के लिए कूच किया था। दोपहर करीब 12 बजे किसान एकसाथ पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर पहुंचे।

सबसे ज्यादा किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर किसानों के पहुंचते ही हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाए। पुलिस ने रबर की गोलियां भी चलाईं। किसानों के साथ झड़प में अंबाला पुलिस के DSP समेत 5 पुलिसकर्मी और कई किसान भी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *