रामलला के दर्शन करने स्वयंसेवकों का जत्था रवाना

0
download (86)

श्याेपुर 16.02.2024
रामलला के दर्शन करने स्वयंसेवकों का जत्था रवाना
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की रवानगी शुरू हो गई है। शुक्रवार को 40 स्वयंसेवकों का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो गया। यह जत्था शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेगा।
22 जनवरी को रामोत्सव के बाद अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रांत वार रामलला के दर्शन कराने की योजना तैयार की है। इसके तहत 40 स्वयं सेवकों का जत्था बस के जरिए शुक्रवार की सुबह रवाना हो गया। संघ कार्यालय श्योपुर से बस की रवानगी हुई। इस दौरान स्वयंसेवकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। स्वयंसेवक जय श्रीराम के जयघोष के साथ शुक्रवार की शाम अयोध्या के लिए कूच कर गए। यह जत्था शनिवार की सुबह सरयू नदी में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करेगा। इसके बाद अगले दिन वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *