दंगल गर्ल सुहानी का 19 की उम्र में निधन

0
download (86)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-फरीदाबाद- दंगल गर्ल सुहानी का 19 की उम्र में निधन——–आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से सुहानी का फरीदाबाद में इलाज चल रहा था। वो फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं।

कुछ दिन पहले ही उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके इलाज के लिए वो जो दवाइयां ले रही थीं, उसके रिएक्शन के चलते सुहानी की पूरी बॉडी में पानी भर गया था। इसी रिएक्शन के चलते शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया। शनिवार को सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।-सुहानी ने फरीदाबाद में शुक्रवार शाम आखिरी सांस ली। वो फिल्म ‘दंगल’ के अलावा कुछ टीवी एड में भी नजर आई थीं।
आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सुहानी के गुजर जाने की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे दिलों में हमेशा स्टार रहेंगीं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *