.संदेशखाली हिंसा के बाद पुलिस अफसरों के तबादले

0
download (86)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-कोलकाता ..संदेशखाली हिंसा के बाद पुलिस अफसरों के तबादले——-पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में कई बदलाव किए हैं। बारासात रेंज के अब नए DIG भास्कर मुखर्जी होंगे। पहले से यहां तैनात सुमित कुमार को सिक्योरिटी का DIG बना दिया गया है।

राज्य सरकार ने ट्रैफिक और रोड सेफ्टी के ADG और IGP सुप्रतिम सरकार को साउथ बंगाल का ADG और IGP बनाया गया है। जबकि, वेस्टर्न जोन के ADG और IGP त्रिपुरारी अथर्व को स्टेट STF का नया ADG बनाया गया है।

दरअसल, शनिवार लो संदेशखाली में जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले में एक और आरोपी अरेस्ट किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान TMC नेता शिबाप्रसाद हाजरा के रूप में हुई।

इस केस में कुल तीन मुख्य आरोपी हैं। हाजरा के अलावा उत्तम सरदार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य आरोपी शाहजहां शेख अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, तीन मुख्य आरोपियों में से दो को पकड़ लिया गया है। मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *