पुरानी रंजिश पर की मारपीट, मामला दर्ज

0
download (86)

श्याेपुर 20.02.2024
पुरानी रंजिश पर की मारपीट, मामला दर्ज
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
कोतवाली थाना क्षेत्र के जैदा गांव में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। झगड़े में आरोपित ने फरियादी के साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैदा मंडी के आदिवासी सहराना में गंगाराम पुत्र मनफूल आदिवासी व श्रीपाल आदिवासी के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते श्रीपाल आदिवासी गाली-गलौज करते हुए गंगाराम की मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने फरियादी गंगाराम पुत्र मनफूल आदिवासी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *