...

राहुल ने सीट शेयरिंग को लेकर उद्धव को फोन किया

0
download - 2024-02-23T215624.079 (1)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-नई दिल्ली/मुंबई….राहुल ने सीट शेयरिंग को लेकर उद्धव को फोन किया———भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर I.N.D.I.A में शामिल शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे से बातचीत की। राहुल ने गुरुवार (22 फरवरी) को उद्धव को फोन किया और करीब एक घंटे बात की।

महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। राज्य में उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की NCP और कांग्रेस महाविकास अघाड़ी अलायंस के तहत एक साथ हैं। तीनों पार्टियों के बीच 40 पर सहमति बन गई है। 8 सीटों पर मामला अटका हुआ है।

इसमें छह सीटें मुंबई की हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से तीन पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल है।

हालांकि, उद्धव ठाकरे कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिनमें चार सीटें मुंबई की हैं। इनमें मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.