...

यूपी में राहुल की न्याय यात्रा, पहली बार प्रियंका जुड़ीं

0
download - 2024-02-25T232503.790

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-मुरादाबाद…….यूपी में राहुल की न्याय यात्रा, पहली बार प्रियंका जुड़ीं———-यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे चरण में मुरादाबाद, अमरोहा के बाद संभल पहुंची। आज राहुल के साथ प्रियंका गांधी मुरादाबाद से फतेहपुर सीकरी तक यात्रा कर रही हैं।

मुरादाबाद में राहुल ने लोगों से पूछा, ‘मुझे बताओ हिंदुस्तान के एयरपोर्ट किसके नाम पर हैं? हिंदुस्तान के बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर किसको दिए जाते हैं? हिंदुस्तान के पॉवर प्लांट किसके हाथ में हैं? सरकार आपकी जेब काटने का काम करती है।’

दरअसल, 21 फरवरी को कानपुर पहुंचने के बाद यात्रा रुक गई थी। 2 दिन के ब्रेक के बाद यात्रा शनिवार 24 फरवरी को मुरादाबाद से फिर शुरू हुई। अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस से होकर यात्रा आगरा पहुंचेगी। यहां अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद राजस्थान में एंट्री करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.