...

झारखंड में स्पेनिश टूरिस्ट से 7-8 युवकों ने किया गैंगरेप

0
download - 2024-03-02T193545.248

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-दुमका….झारखंड में स्पेनिश टूरिस्ट से 7-8 युवकों ने किया गैंगरेप———-झारखंड के दुमका में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से गैंगरेप हुआ। वारदात कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। महिला की उम्र 30 साल है।

महिला दुमका में घूम रही थी। रात होने पर पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम कर थी तभी उसके साथ वारदात हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने कपल के साथ मारपीट भी की। गैंगरेप में कुंजी गांव के 7-8 युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद महिला खुद बाइक चलाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

इधर मामला बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भी उठा। BJP विधायक अमित मंडल ने इसे प्रदेश के साथ-साथ देश की बदनामी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.