200क्वाटर देसी मदिरा 24 बोतल बियर जप्त

0
IMG-20240323-WA0058.jpg

श्याेपुर 24.03.2024
200 क्वार्टर देशी मदिरा और 24 बोतल बीयर जब्त
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
लोकसभा चुनाव के तारतम्य में मदिरा के अवैध संग्रह, विक्रय, परिवहन पर कड़ा नियंत्रण रखने के लिए, आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी श्योपुर भगवान सिंह परिहार के नेतृत्व मे श्योपुर जिले में अवैध मदिरा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी वृत श्योपुर के ग्राम दलारना कलां में छोटूलाल मीणा के दुकान पर दबिश देकर 200 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन और 24 बोतल बीयर कुल 51.6 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जप्त शुदा सामग्री की कुल कीमत लगभग 16600 रुपये पाई गई। आबकारी की प्रभावी कार्यवाही में, प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार धुर्वे, आबकारी उप निरीक्षक निधि जैन, बृजराज शर्मा, मुख्य आरक्षक कल्याण सिंह जादौन, आरक्षक राजेंद्र शर्मा, कोक सिंह रावत, विकास श्रीवास्तव एवं होमगार्ड सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *