लोकसभा चुनाव 2024- कांग्रेस के 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी

0

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-नई दिल्ली….लोकसभा चुनाव 2024- कांग्रेस के 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी————कांग्रेस ने शनिवार को गोवा, मध्य प्रदेश और दादरा के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें मध्य प्रदेश के लिए 3, गोवा के लिए 2 और दादरा के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी ने अब तक 240 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

कांग्रेस ने MP के ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू) और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। पार्टी ने राज्य की 29 सीटों में से 28 पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *