बारिश के कारण उत्तराखंड के देहरादून में स्कूल बंद

0
shyopur

shyopur

बारिश के कारण उत्तराखंड के देहरादून में स्कूल बंद

बिहार में 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक रुकी

बिहार के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 17 लाख से ज्यादा की आबादी इससे प्रभावित है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भागलपुर है,

यहां की 75 पंचायतों के 4.16 लाख से ज्यादा लोग पीड़ित हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है। लखनऊ में भी तेज बारिश हुई। विधानसभा परिसर में पानी भर गया। सीएम आवास के पास सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया।

उत्तराखंड के देहरादून में तेज बारिश हुई। यहां का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें तेज बहाव में कई गाय बहती नजर आ रही हैं। आज जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद हैं।

वहीं, मालदेवता क्षेत्र में नदी ने आसपास मौजूद मकानों को नुकसान भी पहुंचा। राज्य में 12-14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। इसी वजह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए केदारनाथ धाम यात्रा 3 दिन के लिए रोक दी गई है।

मंगलवार सुबह से दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। दो दिन पहले तेज बारिश हुई थी। मौसम खराब होने के कारण 300 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *