...
download (5)

सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकील ने डॉग लवर को पीटा

दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों पर लगे

प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचा था

सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकील और डॉग लवर्स की मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक वकील डॉग लवर को 2 बार थप्पड़ मारता दिख रहा है।

आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो बुधवार को वायरल हो रहा है।

NDTV के मुताबिक, वीडियो 11 अगस्त का है, इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर में रखने, वहां नसबंदी, टीकाकरण, पेशेवर देखरेख और सीसीटीवी व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद डॉग लवर्स ने बड़ी संख्या में सुप्रीम कोर्ट के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान डॉग लवर और वकील के बीच कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.