बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे

0
special report

special report

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे

UP के फर्रुखाबाद में नाव से पहुंची बारात

5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है। बिहार के 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां के भागलपुर में 100 से ज्यादा घर गंगा नदी में डूबे हैं।

3500 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बुधवार को भी 14 जिलों में तेज बारिश हो रही है।

उधर, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश जारी है। मुरादाबाद में बाढ़ में कल बहे पुलिस सिपाही मोनू रामगंगा का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। फर्रुखाबाद के 50 से ज्यादा गांवों में बाढ़ है।

यहां के पंखियन की मड़ैया गांव में मुस्लिम परिवार में बेटी की शादी थी। ऐसे में दूल्हा करीब 50 लोगों के साथ नाव से गांव पहुंचा। तब जाकर निकाह हुआ।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में अगले 24 घंटे में 180mm तक बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में तेज बारिश जारी है। यहां के 11 जिलों में बाढ़-लैंडस्लाइड का खतरा है। 5 अगस्त को सैलाब में समाए धराली में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) की मदद से करीब तीन मीटर गहराई वाले 20 स्पॉट में इंसानी मौजूदगी तलाशी जा रही है। यहां 66 लोग लापता हैं।

हिमाचल प्रदेश में इन मानसूनी सीजन बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 229 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 395 सड़कें बंद हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी, रियासी और पुंछ जिलों में भारी बारिश के बाद सभी स्कूल बंद हैं। रियासी में सबसे ज्यादा 284mm बारिश दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में अब तक 29.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल कोटे का 79% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *