...

कांग्रेस का कैम्पेन, डोमेन ले उड़ी भाजपा

0
images (1)

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फंड जुटाने के लिए कांग्रेस ने आज (18 दिसंबर) डोनेट फॉर देश अभियान लॉन्च किया, लेकिन इस नाम का डोमेन भाजपा ने पहले ही अपने नाम कर लिया। यानी गूगल पर आप कांग्रेस को चंदा देने के लिए donatefordesh.org सर्च करेंगे तो भाजपा का पेज खुलेगा।

कांग्रेस ने तीन तरह से लोगों से चंदा मांगा है
कांग्रेस 28 दिसंबर को 138वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस मौके पर कांग्रेस की तरफ से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए या फिर इससे 10 गुना राशि का चंदा मांगा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस अभियान को लॉन्च करते हुए खुद 1 लाख 38 हजार रुपए डोनेट किए।

यह अभियान फिलहाल ऑनलाइन चल रहा है। 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के बाद पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से कम से कम 138 रुपए चंदा मांगेंगे। खड़गे ने कहा- पहली बार पार्टी देश के लिए दान करने को कह रही है। अगर हम अमीर लोगों पर निर्भर होते हैं तो हमें उनकी पॉलिसी माननी पड़ती है। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा- यह अभियान महात्मा गांधी के तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है, जो उन्होंने 1919-20 में शुरू किया था। बड़ी बात ये डोनेट फॉर देश डोमेन भाजपा पहले ही बुक कर चुकी है।

कांग्रेस के डोनेशन कैंपेन का लिंक खोलने पर पेज इस तरह दिखता है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस अभियान का ऑनलाइन लिंक और अन्य जानकारी दी। उन्होंने बताया कि http://donateinc.in. या http://inc.in. पर कांग्रेस को डोनेशन दिया जा सकता है। साथ ही कहा कि जो भी डोनेशन देगा उसे AICC की तरफ से एक साइन किया हुआ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा- अगर हम बिजनेसमैन की जगह आम लोगों से डोनेशन लेंगे तो हम पर कोई दबाव नहीं होगा। हम बिना प्रेशर के काम कर सकेंगे। हम दिल्ली में इसे मजबूती से फॉलो करेंगे। इस अभियान के जरिए हम लोगों के पास डोर-टु-डोर जाएंगे। इससे हम उनसे संपर्क भी साध पाएंगे और डोनेशन भी जुटा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.