...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज फिर असम लौटी

0
download (92)

name-संपादक मर्सी सरकार location-इटानगर भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज फिर असम लौटी———-कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से होते हुए आज (21 जनवरी को) फिर असम लौटी। यहां बिस्वनाथ जिले में राहुल गांधी ने असम CM हेमंत बिस्व शर्मा देश के सबसे भ्रष्ट CM हैं। उधर, CM शर्मा ने राहुल से कल (22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन) नागांव जिले में श्री शंकरदेव के जन्मस्थल बोरदोवा सत्रा न जाने की अपील की। उनका मानना है कि इससे देश में असम की गलत छवि बनेगी।

राहुल गांधी पर एक दिन पहले हुए हमले को देखते हुए असम CM ने राहुल से अपील की कि वह कल अल्पसंख्य बहुल इलाकों में न जाएं, क्योंकि यहां कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बना हुआ है।

दरअसल, कल जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा तब राहुल ने नागांव जिले में श्री शंकरदेव के जन्मस्थल बोरदोवा सत्रा जाने का फैसला किया है। यहां वे श्री शंकरदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। माना जाता है कि यहीं शंकरदेव का जन्म हुआ था। इसके अलावा उन्होंने मोरीगांव, जागीरोड और नीली से यात्रा निकालने का भी फैसला किया है, जो अल्पसंख्य बहुल इलाका माना जाता है।एन बी एस लाइव टीवी के लिए सह संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.