...

भगवा रंग में रंगा शहर, रथ पर सवार प्रभु श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा

0
download (92)

स्क्रीप्ट 21-01-2024
स्थान- श्योपुर
दिनांक- 21.01.2024
रिपोर्टर- नबी अहमद कुरैशी
स्लग- भगवा रंग में रंगा शहर, रथ पर सवार प्रभु श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा
एंकर….
श्योपुर में जिला प्रशासन की अगुवाई में श्रीराम रैली श्रीराम तलाई हनुमान मंदिर से शुरू हुई। गाजेबाजे के साथ शुरू हुई इस रैली में धर्मप्रेमी महिला और पुरूष बडी संख्या में शामिल हुए। मेरी झोंपडी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, युग रामराज का आ गया जैसे भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच धर्मप्रेमी युवा हाथो में ध्वज लेकर इस रैली में झूमते हुए चल रहे थे। कई महिला और बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। इस श्रीराम रैली में जिले के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधी और धर्मप्रेमी लोग शामिल हुए। इस रैली में एक रथनुमा वाहन में भगवान श्री राम दरबार की झांकी सजी चल रही थी। भगवान श्री राम की यात्रा का जगह‘जगह स्वागत किया गया। श्रीराम तलाई हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए टोड़ी गणेश मंदिर पर पहुंची। जहां महा आरती के साथ इस यात्रा का समापन किया गया। इसके बाद शहर के पंडित घाट पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कलेक्टर संजय कुमार सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी भी मौजूद थे।
विजुअल- 01, 02, 03, 04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.