...

मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसा, 2 की मौत, 25 घायल

0
download (86)

मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसा, 2 की मौत, 25 घायल—–मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार (15 फरवरी) की देर रात 300-400 लोगों की भीड़ ने SP ऑफिस पर हमला कर दिया। लोगों ने SP ऑफिस पर पथराव किया। एक बस और आसपास की जगहों में आग लगा दी।

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, जवाब में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित दूसरे सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षाबलों ने फायरिंग भी की, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हैं।

ताजा हिंसा के बाद चुराचांदपुर में 5 दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर एक पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने का विरोध कर रहे थे।

चुराचांदपुर कुकी-जो जनजाती बहुल क्षेत्र है। यह राजधानी इम्फाल से 65 किलोमीटर दूर है। मणिपुर में ​​​​​मई 2023 में शुरू हुई हिंसा में चुराचांदपुर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.