...

टीवी शो उड़ान की कल्याणी का निधन

0
download - 2024-02-16T232947.075

80-90 के दशक में प्रसारित हुए दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘उड़ान’ से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री कविता चौधरी नहीं रहीं। शुक्रवार को 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। उनका अंतिम संस्कार अमृतसर में किया गया।

कविता चौधरी का जन्म अमृतसर में ही हुआ था। वह जिंदगी का अंतिम समय अमृतसर में ही गुजारना चाहती थीं। इसलिए, उन्होंने साल 2018 में मन्नावाला में एक घर खरीदा था। तब से वह यहीं रह रही थीं। कैंसर के कारण उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें अमृतसर के पार्वती देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात को कविता चौधरी ने आखिरी सांस ली। कविता चौधरी को उनके भाई कपिल चौधरी ने मुखाग्नि दी। उनके असिस्टेंट अजय ने भी उनका साथ दिया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. राज कुमार भी पहुंचे। कविता के देहांत से बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा है।

कविता चौधरी को मुखाग्नि देते भाई कपिल चौधरी।
देश की दूसरी महिला IPS की बहन थीं कविता
35 साल पहले दूरदर्शन पर एक सीरियल ‘उड़ान’ प्रसारित हुआ था। इसकी कहानी असल घटना पर आधारित थी। इस सीरियल को कविता चौधरी ने अपनी बहन IPS कंचन चौधरी भट्‌टाचार्या से प्रभावित होकर बनाया था। उनकी बहन कंचन देश की दूसरी IPS अधिकारी थीं।

पहली IPS किरण बेदी रहीं। इन दोनों में खास बात थी कि दोनों ही अमृतसर से थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.