...

हरियाणा में यूट्यूबर कपल ने खुदकुशी की

0
सुप्रीम कोर्ट ने कहा-स्पेक्ट्रम का बिना नीलामी आवंटन नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-स्पेक्ट्रम का बिना नीलामी आवंटन नहीं

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्था

न-बहादुरगढ़…

.हरियाणा में यूट्यूबर कपल ने खुदकुशी की

——————-हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार सुबह एक सोसाइटी की 7वीं मंजिल से गिरकर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों यूट्यूबर थे और लिव-इन में रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि खुदकुशी करने से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में हुई है। कुछ समय पहले दोनों देहरादून से अपनी टीम के साथ बहादुरगढ़ आए थे। दोनों वीडियो बनाकर फेसबुक और यूट्यूब पर पोस्ट करते थे। फिलहाल वह बहादुरगढ़ शहर की रुहिल रेजीडेंसी सोसाइटी के 701 नंबर फ्लैट में रह रहे थे। गर्वित शनिवार सुबह ही यहां आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.