...

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण:गुजरात से बंगाल तक अलग-अलग आकार में दिखा चांद;

0

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण:गुजरात से बंगाल तक अलग-अलग आकार में दिखा चांद; यूरोप से ऑस्ट्रेलिया तक भी नजर आया========== भारत में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखा गया। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था जिसकी शुरुआत रात 1:05 बजे से हुई और यह 2:24 बजे तक दिखाई दिया। एक घंटा 19 मिनट तक रहे चंद्र ग्रहण को दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ भारत में भी देखा गया। सबसे पहले महाराष्ट्र के चेंबूर में चंद्र ग्रहण नजर आया, तो आखिर में गुजरात के राजकोट इसे देखा गया।

बीती रात का चंद्र ग्रहण इस साल की आखिरी खगोलीय घटना थी। इसके बाद 25 मार्च 2024 को अगला चंद्र ग्रहण पड़ेगा। शरद पूर्णिमा तिथि, मास, वर्ष, गोचर की गणना से देखें, तो 2005 में शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण था और अब 2023 में शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण की स्थिति बनी थी यूरोप से ऑस्ट्रेलिया तक देखा गया चंद्र ग्रहण
आंशिक चंद्र ग्रहण को भारत समेत पृथ्वी पर करीब हर जगह से देखा गया। भारत के अलावा यह यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ/ईस्ट साउथ अमेरिका, पैसेफिक, अटलांटिक, इंडियन ओशन, आर्कटिक और अंटार्कटिका के ऊपर देखा गया।

देशों के हिसाब से देखें तो अफगानिस्तान, चीन, ईरान, तुर्किये, अल्जीरिया, बांग्लादेश, भूटान, मंगोलिया, नाइजीरिया, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, कोरिया और ब्राजील के पूर्वी भाग में भी आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.