...

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में पहली बार बोली सरकार

0
shyopur

shyopur

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में पहली बार बोली सरकार:कहा- यह आतंकी हमले का जवाब था, पाकिस्तान की रिक्वेस्ट पर युद्ध विराम हुआ

https://t.co/PVce6TLu6c

ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के सवालों पर गुरुवार को सरकार ने संसद में पहली बार जवाब दिया। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा- ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की ओर से किए गए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था।

https://youtu.be/1s4LdzwSaJQ

कीर्ति वर्धन सिंह ने आगे कहा- ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इसके बाद PAK ने भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन इसका कड़ा जवाब दिया गया। पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया।

https://www.facebook.com/share/p/14EmAecg5ao/

सीजफायर के सवाल पर उन्होंने कहा- 10 मई को पाकिस्तान के मिलिट्री ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल (DGMO) ने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर गोलीबारी और सैन्य गतिविधियों को रोकने का अनुरोध किया। उसी दिन बाद में संघर्ष विराम पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.