उत्तराखंड में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ दरका
special report
उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ दरका
जम्मू-कश्मीर में चट्टान गिरने से अफसर-बेटे की मौत
प्रयागराज में 1000 घर बाढ़ में डूबे
पहाड़ों पर मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की डैम साइट पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया।
https://www.facebook.com/share/p/15D888gw8z/
हादसे के समय साइट पर काम चल रहा था। घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में लगातार बारिश से कई जगह लैंडस्लाइड हुई। चंडीगढ़-मनाली-लेह नेशनल हाईवे (NH-3) और सोलंगनाला से अटल टनल की ओर जाने वाला रास्ता बंद है। पिछले 3 दिन की भारी बारिश से कुल 289 सड़कें प्रभावित हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर में कल रात रियासी जिले में एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की कार लैंडस्लाइ़़ड की चपेट में आ गई। उनकी कार पर अचानक चट्टान गिर गई। हादसे में SDM और उनके बेटे की मौत हो गई। उनकी पत्नी समेत 6 लोग घायल हो गए।
