...

सावन का आखिरी सोमवार 1 लाख भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए

0
special report

special report

सावन का आखिरी सोमवार 1 लाख भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए

आज शाम शाही सवारी

काशी-देवघर में 5 KM लंबी लाइनें

सावन महीने के आखिरी सोमवार पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे तक 35 हजार भक्त दर्शन किए थे।

 

सुबह 11 बजे तक ये आंकड़ा 1 लाख पार हो चुका है। अभी भी भक्तों का आना जारी है। यहां शाम को बाबा महाकाल का शाही सवारी निकलेगी।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भक्तों की 5 KM लंबी लाइन है। आज मंगला आरती में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा को स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। यहां भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन ने रेड कारपेट बिछाया है। पुष्प वर्षा भी की जा रही है। बारिश और बाढ़ के बावजूद लोगों की भक्ति में कमी नहीं आई है।

झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के पठ सुबह 3 बजे खोले गए थे। तभी से यहां लगातार बाबा का अभिषेक जारी है। मंदिर परिसर में करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं। यहां भक्तों की 5 KM लंबी लाइन लगी है।

बिहार के भागलपुर में बाड़ की स्थिति है। सड़कों पर कमर तक पानी भरा होने के बावजूद कांवड़िए देवघर पहुंचे रहे हैं। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में 2 KM लाइन लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.