...

TMC सांसद बनर्जी का लोकसभा चीफ व्हीप पद से इस्तीफा

0
shyopur

shyopur

TMC सांसद बनर्जी का लोकसभा चीफ व्हीप पद से इस्तीफा

महुआ मोइत्रा से विवाद के बीच कदम उठाया

महिला सांसद ने कल्याण को सुअर कहा था

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने 4 अगस्त को लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हीप पद से इस्तीफा दे दिया।

आरोप लगाया कि उन्हें सांसदों के बीच खराब समन्वय के लिए गलत तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा पर सार्वजनिक तौर पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। कल्याण के इस्तीफे के बाद पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी नए व्हीप चुने गए।

कल्याण और कृष्णा नगर से सांसद महुआ के बीच बीते कुछ समय से खींचतान चल रही है, जो अब संसद तक पहुंच गई है। बीते दिनों एक मीडिया हाउस के पॉडकास्ट में महुआ ने कल्याण की तुलना सुअर से की।

इसके बाद TMC चीफ CM ममता बनर्जी ने संसदीय दल की वर्चुअल मीटिंग की और पार्टी सांसदों से संयमित व्यवहार करने को कहा था। अब कल्याण के इस्तीफे के कारण संसदीय दल में अव्यवस्था की लेकर पार्टी की चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.