...

बैंक से 14 करोड़ का सोना, 5 लाख कैश लूटा

0
आज सुबह की प्रमुख खबरें

आज सुबह की प्रमुख खबरें

बैंक से 14 करोड़ का सोना, 5 लाख कैश लूटा

जबलपुर में 15 मिनट में वारदात कर भागे

हथियारबंद बदमाश; 4 जिलों में अलर्ट

जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार सुबह 11 बजे बैंक लूट लिया। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को कट्‌टा दिखाकर धमकाया।

 

फिर 15 मिनट में 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकले। लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत साढ़े 14 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर दी है। पूरे जबलपुर सहित कटनी, मंडला, डिंडोरी पुलिस को अलर्ट किया गया है।

जबलपुर पुलिस के मुताबिक, वारदात इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की है। यहां छह युवक तीन बाइकों पर सवार होकर आए। बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर एक-एक कर अंदर पहुंचे। कुछ देर बैंक कर्मचारियों की वर्किंग देखते रहे। फिर कट्‌टा निकालकर अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने लगे। वे बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। जब लुटेरे बैंक के बाहर निकल गए, तब अधिकारियों ने खतरे का सायरन बजाया।

सुबह 8 से 9 बजे के बीच खोला बैंक
अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक सोना गिरवी रखकर लोन देने का काम करता है। बैंक खुलने का समय सुबह 10.30 बजे हैं, लेकिन त्योहार के कारण पिछले कुछ दिनों से यह सुबह 8 से 9 बजे के बीच खुल रहा है। वारदात के समय सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था। सीसीटीवी में 4 बदमाश नजर आ रहे हैं। हालांकि, बैंक स्टाफ ने पुलिस के सामने बदमाशों की संख्या 6 होने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.