...

भाजपा का दावा-सोनिया भारतीय नागरिक बनने से पहले वोटर बनीं

0
special report

special report

भाजपा का दावा-सोनिया भारतीय नागरिक बनने से पहले वोटर बनीं

अनुराग बोले- रायबरेली में एक पते पर 47 वोटर्स

राहुल को ये कभी नहीं दिखे

राहुल गांधी के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी में आरोपों के बीच भाजपा की आईटी सेल के हेड अमिल मालवीय ने बुधवार को दावा किया कि सोनिया गांधी का नाम भारत की वोटर लिस्ट में दो बार

जब वह भारतीय नागरिक भी नहीं थीं।

वहीं, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रायबरेली में एक ही घर पर 47 वोटर्स कैसे रजिस्टर किए गए हैं, राहुल और सोनिया को कभी ये नाम नहीं दिखे। उन्होंने कहा,

राहुल दो बार चुनाव लड़े, प्रियंका एक बार चुनाव लड़ीं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वायनाड में कैसे नए वोटर्स की एडिशन हुई है। आपने तो तीन बार वोट ले लिया। क्या आपने यह कभी नहीं देखा। यह कैसे हुआ?

भाजपा ने यह दावा उस समय किया है जब राहुल और विपक्ष चुनाव आयोग (EC) और भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस लगातार दावा कर रही है कि EC ने भाजपा को चुनाव जिताने में मदद की है और वोटर लिस्ट में कई फर्जी नाम जोड़े गए हैं।

मालवीय बोले- सोनिया का 2 बार नाम जोड़ा गया

मालवीय ने X पर लिखा, ‘ यह पूरा मामला चुनावी कानून के स्पष्ट उल्लंघन का उदाहरण है। शायद यही कारण है कि राहुल गांधी भी ऐसे मतदाताओं को वैध करने के पक्ष में रहते हैं, जो अयोग्य या अवैध हैं और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध करते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.