...

PM मोदी को गाली मामले में बवाल-आरोपी गिरफ्तार

0
download (31)

PM मोदी को गाली मामले में बवाल-आरोपी गिरफ्तार

पटना में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता

पथराव हुआ, डंडे चले

बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए।

देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी पुलिस तैनात है।

कांग्रेस ऑफिस के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर जाम लग गया है।

इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री का बयान आया है उन्होंने कहा- ‘राहुल गांधी की यात्रा में PM मोदी की माताजी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस ने सबसे घृणित काम कांग्रेस ने किया है।’

‘जिस प्रकार की राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है, वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी। ये आज से नहीं है, नरेंद्र मोदी जब से पीएम बने तब से सोनिया-राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री को गालियां दी हैं।’

नीतीश कुमार ने X लिखा- ‘ये घटना अत्यंत अशोभनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं।’

PM को गाली देने के मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है।हमला कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा है।
इस मामले में बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है।ट्रक ड्राइवर शंकर ने बताया कि हम लोगों ने पुलिस के कहने पर सड़क पर ही गाड़ी लगा दी थी। वहीं खड़े हो गए। तभी BJP के कार्यकर्ता पथराव करते यहां पहुंचे और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद हम लोग भाग गए।DSP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कहा, “…पत्थरबाजी हुई है… हम विस्तृत पूछताछ करेंगे और यदि किसी संपत्ति का नुकसान हुआ है तो उस संबंध में थाने में आवेदन जरूर किया जाएगा और उस संबंध में जांच की जाएगी… हमें जैसे ही घटना की जानकारी मिली हमने त्वरित कार्रवाई की है। आस-पास के थानों को भी सूचना दी गई और उन्हें मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए… स्थानीय थाने से हम बात करेंगे कि उन्हें इसकी(प्रदर्शन की) जानकारी कब मिली थी…”बवाल के बाद कांग्रेस नेता सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर लंबा जाम लग गया है। पुलिस सभी को हटाने के कोशिश कर रही है।कांग्रेस नेता ने कहा- बीजेपी कार्यकर्ता हमारे ऑफिस में घुस गए। पत्थर फेंके। हमारे ऊपर हमले किए। पुलिस-प्रशासन की मदद से सरकार अराजकता फैला रही है। पहले से पता था यहां प्रदर्शन होगा तो सुरक्षा क्यों नहीं दी गई।कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. आशुतोष ने कहा, “इसका करारा जवाब दिया जाएगा… यह सब सरकार की संलिप्तता से हो रहा है। नीतीश कुमार जो काम करवा रहे हैं वह पूरी तरह गलत है…”बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, “मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा.. हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते… हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।”बिहार मंत्री संजय सरावगी ने कहा, “ये कांग्रेस की गुंडागर्दी है। हम लोग तो शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे लेकिन ये लोग 2005 का जो गुंडागर्दी वाला बिहार था आज उसी बिहार को लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं…2005 का बिहार बनाना चाहते हैं लेकिन ये NDA का बिहार है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.