...

दिल्ली में सांसदों के लिए बने अपार्टमेंट में आग लगी

0
special report

special report

दिल्ली में सांसदों के लिए बने अपार्टमेंट में आग लगी

यहां कई MP और उनके स्टाफ के फ्लैट

लोग बोले- फायर बिग्रेड देरी से पहुंची

दिल्ली के BD रोड पर मौजूद सांसदों के लिए बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई। यहां पर कई राज्यसभा सांसदों और उनके स्टाफ के घर (फ्लैट) हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि फायर बिग्रेड को तुरंत ही आग लगने की जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद टीम ने आने में देरी की।

वहीं, घटना पर दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1.22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजी गईं। आग बुझाई जा रही है।

घटना का जो वीडियो सामने आए हैं उनमें नजर आ रहा है कि लोग यहां से वहां दौड़ रहे हैं। पुलिस लोगों को पीछ हटा रही है। अपार्टमेंट के ग्राउंड पर आग की लपटें नजर आ रही हैं। काला धुआं उठता दिख रहा है।

https://t.co/9gdqjnGe81

https://t.co/snJq4Zicp6

https://www.facebook.com/share/p/15egrmf7sK/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.