24 घंटे तक बाढ़ में फंसे रहे आमिर खान

0
images (34)

24 घंटे तक बाढ़ में फंसे रहे आमिर खान:साउथ एक्टर विष्णु विशाल के साथ किए गए रेस्क्यू——— देश के दक्षिणी राज्यों में चक्रवात मिचौंग का कहर जारी है। चक्रवात मिचौंग के कारण आई चेन्नई बाढ़ में तमिल एक्टर विष्णु विशाल के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी फंस गए थे। अब इंटरनेट पर नई तस्वीरें सामने आई हैं। जहां आमिर खान एक रेस्क्यू बोट में नजर आ रहे हैं। विष्णु ने एक्स पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए यह जानकारी दी है।आमिर खान और साउथ एक्टर विष्णु विशाल रेस्क्यू होने के बाद।
फोटोज में विष्णु और आमिर खान एक साथ रेस्क्यू बोट में नजर आ रहे थे। आमिर सफेद कुर्ता और जींस में नजर आए। उनके साथ विष्णु विशाल की पत्नी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी मौजूद थीं। एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए विष्णु ने लिखा, हमारे जैसे फंसे हुए लोगों की मदद करने के लिए रेस्क्यू टीम को धन्यवाद। करापक्कम में बचाव मिशन शुरू हो गया है..ऐसे मुश्किल वक्त में में टीएन सरकार द्वारा शानदार काम। उन सभी लोगों को धन्यवाद जो लगातार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *