झारखंड में जारी रहेगा चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर

0
download - 2023-12-07T114320.149

झारखंड में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर आज भी रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, कोहरा रहेगा। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी। राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरने से ठंड बढ़ी है।

इन जगहों पर हुई सबसे ज्यादा बारिश
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में 16.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अभी और गिरावट आ सकती है। मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से रांची का अधिकतम तापमान जहां 18.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा के कुरडेग में दर्ज की गयी है। 24 घंटे में 22.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गुमला, लोहरदगा, चतरा, गिरिडीह, बोकारो, मेदिनीनगर जिलों में भी 10 से 20 मिलीमीटर बारिश हुई।

कहां कैसा रहा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। अगले 24 घंटे भी राज्य में हल्की बारिश और कोहरा होगा। शुक्रवार के बाद मिचौंग तूफान का असर धीरे- धीरे कम होगा। कोहरा खत्म होने के बाद मौसम में और ठंडक आ सकती है और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। अगर पिछले 24 घंटे के मौसम के मिजाज को समझें तो में सबसे कम 16.2 डिग्री सेल्सियस न्यनूतम तापमान रांची का ही दर्ज किया गया है। इसके बाद जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 19.2 रहा इसी तरह मेदिनीनगर का 18.8, देवघर का 18.6, गढ़वा का 18.6 और गिरिडीह का 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *