...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुप्रीम कोर्ट के डायमंड जुबली सेलिब्रेशन की शुरुआत की

0
download (92)

name-संपादक मर्सी सरकार location-नई दिल्ली….प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुप्रीम कोर्ट के डायमंड जुबली सेलिब्रेशन की शुरुआत की। वे कार्यक्रम में शामिल होने सुप्रीम कोर्ट के परिसर पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स (Digi-SCR), डिजिटल कोर्ट्स 2.0 और सुप्रीम कोर्ट की नई वेबसाइट को लॉन्च किया।

इस कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत अधिकारों, फ्रीडम ऑफ स्पीच पर कई प्रमुख फैसले दिए हैं। इनसे देश के सामाजिक-राजनीतिक परिवेश को नई दिशा मिली है। आज जो कानून बनाए जा रहे हैं, वे कल के भारत को मजबूती देंगे। जिस तेजी से दुनिया में बदलाव आ रहे हैं, सबकी निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं। इससे देश का विश्वास बढ़ रहा है।

इस मौके पर देश के हाईकोर्ट्स के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज भी मौजूद रहे। इन प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग के बाद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस कोर्ट में दोपहर 3:30 बजे सुप्रीम कोर्ट की सेरेमोनियल बेंच बैठेगी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया इस बेंच की अगुआई करेंगे। इसमें सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज भी शामिल होंगे। ऐन बी एस लाइव टीवी के लिए मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.