...

जनसंपर्क विभाग की विकास फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन

0
photo_6174768099870491561_y

श्याेपुर 27.01.2024
जनसंपर्क विभाग की विकास फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं फोटो गैलरी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से हाल ही में पारित किये गये तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में फ्लैक्स बोर्ड लगाकर जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मप्र की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित फ्लैक्स बोर्ड गैलरी लगाई गई। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से किये जा रहे जन हितैषी कार्यो एवं अन्य आयोजनों से संबंधित फोटोग्राफ्स लगाये गये। यह प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही तथा बडी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.