सलमान पर गैंगस्टर लॉरेंस कभी भी हमला करवा सकता है

0
download (86)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-नई दिल्ली … सलमान पर गैंगस्टर लॉरेंस कभी भी हमला करवा सकता है:नेहरा बोला- हर राज्य में उसके 300 से ज्यादा गुर्गे ———-गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर कभी भी हमला करवा सकता है। इसके लिए दो बार रेकी की जा चुकी है। यह चौंकाने वाला खुलासा लॉरेंस के करीबी संपत नेहरा ने किया है।

राजस्थान पुलिस की तीन एजेंसियों ने नेहरा से पूछताछ में यह जानकारी हासिल की। उसने बताया- लॉरेंस के गुर्गे केवल भारत में ही नहीं विदेश में भी फैले हुए हैं। साथ ही वह पाकिस्तान सहित अलग-अलग देशों में अब तक 6 से ज्यादा हत्या भी करा चुका है।

संपत ने बताया कि लॉरेंस पाकिस्तान में भी एक हत्या करवा चुका है। हत्या के लिए उसके गुर्गों को जिगना पिस्टल दी जाती है। जो दिल्ली से उठती है। दिल्ली में तीन जगहों पर उनके गुर्गे हथियार उठाते हैं। इसके बाद उन्हें लोकेशन पर छोड़ देते हैं। हर काम के लिए हर राज्य में युवक काम रहे हैं। एक राज्य में 300 से 500 के बीच में उनकी टीम है।

दरअसल, चूरू में कारोबारी से रुपए मांगने के मामले में एजेंसियों ने नेहरा से पूछताछ की थी। इसके बाद उसे बठिंडा जेल में शिफ्ट कर दिया है। अब मामले में NIA की टीम नेहरा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *