मूसेवाला की मां अगले महीने बच्चे को जन्म देंगी

0
download (40)

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-अमृतसर…….मूसेवाला की मां अगले महीने बच्चे को जन्म देंगी——पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने यानी मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। मूसेवाला की मां चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया है। मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

मूसेवाला की मां चरण कौर पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली हैं। सूत्रों के अनुसार, वे मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे। 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर (बाएं) की उम्र 58 साल, जबकि उनके पिता बलकौर सिंह (दाएं) की उम्र करीब 60 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *