...

केरल CM बोले- भाजपा-कांग्रेस कर सकते हैं गठबंधन

0
download (15)

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा- राज्य में अगर भाजपा जीतती है, तो उनकी सरकार तो बनेगी। अगर कांग्रेस जीतती है, तो कल वे भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं।

विजयन ने शनिवार को त्रिवेन्द्रम जिला एलडीएफ चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। CM ने कहा- बीजेपी बांहें फैलाए खड़ी है। वे किसी को भी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। वे अपनी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त धन और पद दे रहे हैं।

विजयन बोले- कांग्रेस के 11 पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के साथ
इससे पहले 7 मार्च को, पिनाराई विजयन ने अपने नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और पूछा कि कांग्रेस के 11 पूर्व मुख्यमंत्री अब किस तरफ हैं।

विजयन ने कहा- कुछ लोग भ्रमित हैं। कांग्रेस और दूसरे समूह में क्या अंतर है? क्या कोई अंतर है? कांग्रेस नेता अब कहां खड़े हैं? कांग्रेस के 11 पूर्व मुख्यमंत्री अब किस तरफ हैं? वे भाजपा नेतृत्व के साथ हैं।

अशोक चव्हाण, अमरेंद्र सिंह, दिगंबर कामत, एसएम कृष्णा, विजय बहुगुणा, किरण कुमार रेड्डी, एनडी तिवारी, जगदंबिका पाल, पेमा खांडू, नारायण राणे और गिरधर गमांग। ये 11 नाम हैं। और न जाने कितने चले जाएंगे, इसकी भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.